Saraswati Chalisa – जनक जननि पद्मरज, निज मस्तक पर धरि। बन्दौं मातु सरस्वती

 

MA  Lyrics in Hindi

Mata Saraswati Ji Ki Chalisa in Hindi

 

Saraswati Mata Ki Chalisa – सरस्‍वती जी को विद्या की देवी भी कहा जाता है। वह हमें विद्या प्रदान करती है। इसके साथ सरस्‍वती जी संगीत, कला, वाणी, मातृत्व, आध्यात्मिकता, ज्ञान, ग्रंथ, मन्त्र, तंत्र आदि की देवी है। सरस्‍वती जी वीणा वादन करती है। जैसा कि आप हमेशा उनको तस्‍वीर में देखते है। वसंत पंचमी पर सरस्‍वती जी की पूजा की जाती है। सरस्‍वती पूजा के साथ सरस्‍वती जी की चालीसा की जाती है। हम आपको यहां सरस्‍वती जी की चालीसा के बारे में बताने जा रहे, जिसे पढ़कर आप उनकी चालीसा कर सकते हैै।

 

दोहा
जनक जननि पद्मरज, निज मस्तक पर धरि।
बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥

पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।
दुष्टजनों के पाप को, मातु तु ही अब हन्तु॥

 

चालीसा
जय श्री सकल बुद्धि बलरासी।
जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी॥

जय जय जय वीणाकर धारी।
करती सदा सुहंस सवारी॥

रूप चतुर्भुज धारी माता।
सकल विश्व अन्दर विख्याता॥

जग में पाप बुद्धि जब होती।
तब ही धर्म की फीकी ज्योति॥

तब ही मातु का निज अवतारी।
पाप हीन करती महतारी॥

वाल्मीकिजी थे हत्यारा।
तव प्रसाद जानै संसारा॥

रामचरित जो रचे बनाई।
आदि कवि की पदवी पाई॥

कालिदास जो भये विख्याता।
तेरी कृपा दृष्टि से माता॥

तुलसी सूर आदि विद्वाना।
भये और जो ज्ञानी नाना॥

तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा।
केवल कृपा आपकी अम्बा॥

करहु कृपा सोइ मातु भवानी।
दुखित दीन निज दासहि जानी॥

पुत्र करहिं अपराध बहूता।
तेहि न धरई चित माता॥

राखु लाज जननि अब मेरी।
विनय करउं भांति बहु तेरी॥

मैं अनाथ तेरी अवलंबा।
कृपा करउ जय जय जगदंबा॥

मधु-कैटभ जो अति बलवाना।
बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना॥

समर हजार पांच में घोरा।
फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा॥

मातु सहाय कीन्ह तेहि काला।
बुद्धि विपरीत भई खलहाला॥

तेहि ते मृत्यु भई खल केरी।
पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥

चंड मुण्ड जो थे विख्याता।
क्षण महु संहारे उन माता॥

रक्त बीज से समरथ पापी।
सुरमुनि हृदय धरा सब कांपी॥

काटेउ सिर जिमि कदली खम्बा।
बार-बार बिन वउं जगदंबा॥

जगप्रसिद्ध जो शुंभ-निशुंभा।
क्षण में बांधे ताहि तू अम्बा॥

भरत-मातु बुद्धि फेरेऊ जाई।
रामचन्द्र बनवास कराई॥

एहिविधि रावण वध तू कीन्हा।
सुर नरमुनि सबको सुख दीन्हा॥

को समरथ तव यश गुन गाना।
निगम अनादि अनंत बखाना॥

विष्णु रुद्र जस कहिन मारी।
जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥

रक्त दन्तिका और शताक्षी।
नाम अपार है दानव भक्षी॥

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा।
दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥

दुर्ग आदि हरनी तू माता।
कृपा करहु जब जब सुखदाता॥

नृप कोपित को मारन चाहे।
कानन में घेरे मृग नाहे॥

सागर मध्य पोत के भंजे।
अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥

भूत प्रेत बाधा या दुःख में।
हो दरिद्र अथवा संकट में॥

नाम जपे मंगल सब होई।
संशय इसमें करई न कोई॥

पुत्रहीन जो आतुर भाई।
सबै छांड़ि पूजें एहि भाई॥

करै पाठ नित यह चालीसा।
होय पुत्र सुन्दर गुण ईशा॥

धूपादिक नैवेद्य चढ़ावै।
संकट रहित अवश्य हो जावै॥

भक्ति मातु की करैं हमेशा।
निकट न आवै ताहि कलेशा॥

बंदी पाठ करें सत बारा।
बंदी पाश दूर हो सारा॥

रामसागर बांधि हेतु भवानी।
कीजै कृपा दास निज जानी॥

दोहा
मातु सूर्य कान्ति तव, अन्धकार मम रूप।
डूबन से रक्षा करहु परूं न मैं भव कूप॥

बलबुद्धि विद्या देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु।
राम सागर अधम को आश्रय तू ही देदातु॥

(इति शुभम)

 

मॉं सरस्‍वती जी के मंत्र

 

* ॐ श्री श्री महा सरस्वती देवी भगवती नम:।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* ॐ ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नमः।
ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः।।

 

* वद वद वाग्वादिनी स्वाहा।।

 

* ॐ सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम्।
हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु में ॐ।।

 

* सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।

 

Saraswati Pooja – विधि विधान के अनुसार मॉं सरस्वती जी की पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र, प्रसाद और दान

 

Saraswati Puja – मॉं सरस्‍वती की सरल पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, प्रसाद और दान

 

Saraswati Vandana :- 8 सुमधुर सरस्वती वंदना गाकर करें माँ सरस्वती को प्रसन्न

 

Saraswati Mata Ki Aarti :- मैया जय सरस्वती माता, ॐ जय वीणे वाली, मैया जय वीणे वाली..

 

मॉं सरस्‍वती चालीसा के कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

प्र.1 मां सरस्वती को क्या प्रसाद चढ़ाया जाता है?

उ. बसंत पंचमी के दिन शाही केसरिया भात (पीले रंग के मीठे चावल) का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा चने की दाल का हलवा, सूजी का पीले रंग का हलवा या फिर कोई मीठी चीज जो पीले रंग की हो जैसे बेसन या बूंदी के लड्डू आदि भी मां को भोग लगा सकते हैं।

 

प्र.2 सरस्वती माता को क्या चढ़ाएं?

उ. मॉंं सरस्‍वती जी काे पीला रंग अच्‍छा लगता है। आप मां सरस्वती को पीले चंदन और केसर का तिलक लगाएं। पीले या फिर सफेद रंग के फूलों को मां पर अर्पित किया जाता है, पीले रंग की साज-सज्जा की जाती है और पीले रंग के चावल माता को भोग लगाया जाता हैं। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले चावल बेहद अच्छे लगते हैं। आप पीली बूंदी का भोग भी लगा सकते है।

 

प्र.3 बुद्धि की देवी कौन है?

उ.सरस्वती जी को विद्या, संगीत और बुद्धि की देवी भी कहा गया है।

 

प्र.4 विद्या प्राप्ति के लिए कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

उ. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः।

वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।

सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने,

विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

 

प्र.5 सरस्वती जी का दूसरा नाम क्या है?

उ. सरस्वती देवी को अन्य नाम जैसे शारदा, वीणावादिनी, वीणापाणि, भारती, हंसवाहिनी आदि कई नामों से जाना जाता है।

 

प्र.6 देवी सरस्‍वती जी के पति कौन है?

उ. देवी सरस्‍वती जी के पति भगवान ब्रह्मा जी है।

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, चालीसा, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

 

Saraswati Chalisa PDF

Saraswati Chalisa Aarti Lyrics,

Saraswati Chalisa Pdf Aarti,

Saraswati Chalisa For Students

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: