Aao Mahima Gaye Bholenath ki – आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की

 

Aao Mahima Gaye Bholenath ki Lyrics in Hindi

Aao Mahima Gaye Bholenath ki Bhajan in Hindi

 

Aao Mahima Gaye Bholenath ki Lyrics यहाँ Hindi में दिए गए है। भोलेनाथ की महिमा तो अपरम्पार है। शिव का रूप बहुत ही निराला है क्योंकि इनके मुख पर तेज, गले में सर्प की माला, माथे पर चन्द्रमा और जटा में गंगा है। भोले बाबा अन्तर्यामी है जो अपने भक्तों की बिगड़ी को बनाते है और कष्ट और दुःख को दूर करके इनकी रखवाली भी करते है। जो कोई भी श्रध्दा और भक्ति से मन में ज्योत जगाते है भोला शंकर उस पर अपना प्यार लुटाते है।

 

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की………

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की……….

 

भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय,
आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की……….

 

मुख पर तेज है, अंग भभूती,
गले सर्प की माला,
माथे चन्द्रमा, जटा में गंगा,
शिव का रूप निराला……..

 

अन्तर्यामी, सबका स्वामी,
भक्तो का रखवाला,
तीन लोको में बाट रहा है,
ये दिन रात उजाला……….

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की………

 

भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय,
आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की……..

 

हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो
हरी ओम नमः शिवाय नमो

 

पी के भंग तरंग में जब जब,
भोला शंकर आए,
हाथ में अपने डमरू ले कर,
नाचे और नचाये………

 

जो भी श्रध्दा और भक्ति की,
मन में ज्योत जगाये,
मेरा भोला शंकर उस पर,
अपना प्यार लुटाये………..

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की………

 

भोले नाथ की जय, शम्भू नाथ की जय,
गौरी नाथ की जय, दीना नाथ की जय,
आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की……….

 

भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते ये शिव भोले,
कष्ट निवारे ये शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले…………

 

जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की………..

 

है सबसे न्यारे शिव भोले,
है डमरू धरी शिव भोले,
भोले भंडारी शिव भोले………

 

जय बोलो दीनानाथ की,
जय बोलो गौरीनाथ की,
जय बोलो बद्रीनाथ की,
जय बोलो शम्भूनाथ की……….

 

भव पार लगते शिव भोले,
बिगड़ी बनाते शिव भोले,
कष्ट निवारे शिव भोले,
दुःख दूर करे ये शिव भोले………

आओ महिमा गाए भोले नाथ की,
भक्ति में खो जाए भोले नाथ की……..

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

 

आओ महिमा गाए भोले नाथ की – Anuradha Paudwal

 

महिमा गाए भोले नाथ की 

 

Hindi Lyrics of Aao Mahima Gaye Bholenath ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: