Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage – काल क्या करेगा महाकाल के आगे

 

Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage Lyrics in Hindi

Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage Bhajan in Hindi

 

Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage Lyrics यहाँ Hindi में दिए गए है। जो कोई भी महाकाल का का भक्त होगा उसको काल कुछ भी नहीं कर सकता है और उसकी अकाल मृत्यु भी नहीं हो सकती है। भोलेनाथ तो देवों के है अफसर है। नंदी को भोलेनाथ ने मृत्यु से बचाया और बचाकर उसे गण अपना बनाया। मार्कण्डेय जी के मौत को भी टाला। इसलिये भोलेनाथ को कालों के कालों महाकाल कहा जाता है।

 

अकाल मृत्यु वह मरे जो काम करे चंडाल का,
काल उसका क्या करें जो भक्त हो महाकाल का,

कर लूंगा दो दो बात मैं उस काल के आगे,
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे,

 

रुतबा है भोलेनाथ का देवों के है अफसर,
बैठे हैं समाधि में वो गौरा के है हर-हर,
चम-चम चमकता चंद्रमा शिव भाल के आगे,
फीके पड़े सब हार मुंडमाल के आगे,
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे,

 

मार्कण्डेय के गले पास वो यमराज ने डाली ,
भोले शंकर ने प्रकट हो उसकी मौत को टाली,
स्वामी है इसकी मौत बारह साल के आगे,
काल की चली ना शिव ढाल के आगे ,
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे,

 

नंदी को भोलेनाथ ने मृत्यु से बचाया,
मृत्यु से बचाकर उसे गण अपना बनाया,
झुकता नहीं शिव भक्त किसी हाल के आगे,
चलती ना कोई चाल उनकी चाल के आगे ,
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे

 

भक्तों को भोलेनाथ मालामाल कर दिया
खुशियों के खजाने को झोलियों में भर दिया
भक्ति बड़ी कमाल है मायाजाल के आगे
प्रेमी लगा ले ध्यान तू सुरताल के आगे
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे

कर लूंगा दो दो बात मैं उस काल के आगे,
वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे,

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

 

काल क्या करेगा महाकाल के आगे  

 

काल क्या करेगा महाकाल के आगे 

 

Hindi Lyrics of Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: