Raksha Bandhan Muhurat 2025 – रक्षाबंधन की तिथि, शुभ मुहूर्त और समय

 

 

Raksha Bandhan 2025 Muhurat

Raksha Bandhan 2025 Muhurat Time

 

Rakshabandhan date and time

 

Raksha Bandhan Muhurat Timings 2025 – रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व को बहनें सालभर बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या मौली बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि वही भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का वचन देता हैं। यह पर्व सिर्फ एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है, जो भाई-बहन के रिश्ते को जीवनभर संजोकर रखता है।

 

रक्षाबंधन का क्यों मनाया जाता है?

ऐसा कहा जाता है की जब भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली काट ली  थी, तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर पट्टी बांध दी थी। ताकि खून बहना बंद हो जाए। इसके बाद कृष्ण ने द्रौपदी को हर मुसीबत में रक्षा करने का वचन दिया था। जिसे रक्षाबंधन की शुरुआत हुई।

 

Raksha Bandhan 2025 Muhurat Time 9 August

रक्षाबंधन 2025 में कब मनाया जाएगा ?

Rakshabandhan date and time

पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।

  • इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
  • पूर्णिमा तिथि शुरू होगी – 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 मिनट पर
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 9 अगस्त को दोपहर 1:24 मिनट पर

 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, जिससे राखी बांधना पूरी तरह शुभ रहेगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

 

रक्षाबंधन की पूजा विधि

शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन स्नान के बाद सबसे पहले अपने आराध्य देवी देवता की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद तिलक की थाल सजाकर रोली, अक्षत, दीपक, मिठाईयां और कुछ राखियाँ रख ले। तिलक के लिये भाई को आसन पर बिठाकर उनका तिलक करें। भाई की आरती कर उनकी दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और मिठाई खिलाये। राखी बंधवाने के बाद भाई को बहिन को रक्षा का वचन और उपहार देना चाहिए।

 

रक्षाबंधन के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्र.1 रक्षाबंधन का दूसरा नाम क्या है?

उ. रक्षा बंधन को राखी के नाम से जाना जाता है।

 

प्र.2 रक्षाबंधन का त्योहार किसका प्रतीक है?

उ. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।

 

प्र.3 राखी कब खोली जाती है?

उ. रक्षाबंधन के बाद राखी उतारने का कोई दिन या समय निश्चित नहीं है, लेकिन 24 घंटे के बाद ही राखी उतारनी चाहिए।

 

प्र.4 भद्रा में राखी बांधने से क्या होता है?

उ. भद्रा में राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव पैदा होता है।

 

प्र.5 राखी कौन से हाथ में बांधने चाहिए?

उ. राखी हमेशा दाहिने हाथ में बांधना चाहिए।

 

Raksha Bandhan Wishes – ओस की बूंद की तरह है मेरी बहन,जो खुद…रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Raksha Bandhan Wishes – ओस की बूंद की तरह है मेरी बहन,जो खुद…रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: