आरती

Sheetla Mata ji Ki Aarti – शीतला माता जी की आरती, जय शीतला माता, आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता॥

 

Shitla Mata ji Ki Aarti
Sheetla Mata Ki Aarti in Hindi

 

शीतला देवी का वाहन गधा है और उनके हाथों में घड़ा, झाड़ू, सूप और कटोरा सुशोभित होते हैं। जो स्‍वच्‍छता का संदेश देते हैं। शीतला अष्टमी पर शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत पूजा अर्चना करने से माता शीतला प्रसन्न होकर ज्वर, चेचक, कुष्ठ रोग, दाहज्वर, पीतज्वर, फोड़े तथा अन्य चर्मरोगों से मुक्त होने का वरदान देती हैं। हम आपको शीतला माता की विभिन्‍न आरती के बारे में बताने जा रहे, जिसे पढ़कर आप माता की आरती कर सकते है। ये आरती आप मां शीतला की किसी भी पूजा में कर स‍कते हैं।

 

जय शीतला माता, शीतला माता जी की आरती

 

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ॥

शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥

ॐ जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।

दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥

॥बोलो शीतला माता की जय॥

 

आरती शीतला माता, शीतला माता जी की आरती

 

आरती शीतला माता मैया की
विघ्नहर्ता सुखकर्ता देवी मैया की
जिनकी भक्ति में जो डूब जाता
जीवन भर सुख वो है पाता

बोलो जय जय जय शीतला माता

ओढ़त लाल चुनरी मैया तुम
शीतल सब कुछ तुमको भाता
स्कंद पुराण में तुमरो वर्णन
कलश सूप कूचा नीमपत्र धाता

बोलो जय जय जय शीतला माता

श्वेत मुकुट शोभित मस्तक पर
रोग कटें आके तुमरे दर
रिद्धि सिद्धि फल तुम दाता
मैया तुम हो सबकी भाग्य विधाता

बोलो जय जय जय शीतला माता

बाँझे को तुम संतान दिलाती
निर्धन को धन की तुम दाता
जो भी तुमरी शरण में आता
जीवन ” अनुपम” उनका हो जाता

बोलो जय जय जय शीतला माता

॥बोलो शीतला माता की जय॥

——–♦———

 

शीतला माता के मंत्र

 

*ॐ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः

 

* वन्देऽहंशीतलांदेवीं रासभस्थांदिगम्बराम्।
मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्।।

 

* शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।

——–♦———

 

शीतला माता आरती के कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

 

प्र.1 शीतला माता का भोग क्या है?

उ. शीतला माता को बासी पुआ, पूड़ी, दाल भात और मिठाई का भोग लगाया जाता है।

 

प्र.2 शीतला माता किसकी कुलदेवी है?

उ. क्षत्रिय जाति (कुम्हार, गुर्जर, जाट, यादव,राजपूत, आदि) की कुल देवी शीतला माता है।।

 

प्र.3 शीतला माता का दिन कौन सा होता है?

उ. चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी और होली से आठवें दिन को शीतला अष्‍टमी होती है। इस दिन माता शीतला की विधि विधान से पूजा करने के साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

 

प्र.4 शीतला माता का मंत्र क्या है?

उ. ”शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।

 

प्र.5 शीतला माता का प्रतीक चिन्ह क्या है?

उ. शीतला माता की चारों भुजाओं में सफाई का प्रतीक चिन्ह के रूप में झाड़ू, घड़ा, सूप और कटोरा सुशोभित होते हैं। शीतला माता की सवारी गधा है, जो उन्हें गंदे स्थानों की तरफ ले जाती है।

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

शीतला माता की आरती लिखित में

शीतला माता की आरती pdf

शीतला माता मंत्र

शीतला मां की आरती

शीतला माता के भजन

 

Sheetla Aarti

Mata Sheetla Ki Aarti

Sheetla Ji Ki Aarti

Sheetla Mata Aarti

Sheetla Mata Ki Aarti

Aarti Sheetla Ji Ki

Sheetla Maiya Ki Aarti

Sheetla Puja Aarti

Sheetla Devi Ki Aarti

Sheetla Aarti

Sheetla Mata Ki Bhakti

Shri Sheetla Mata Ji Ki Aarti

Jai Jai Sheetla Mata

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *