Saraswati Mata Ki Aarti :- मैया जय सरस्वती माता, ॐ जय वीणे वाली, मैया जय वीणे वाली..

Saraswati Arti Lyrics in Hindi

Saraswati Ji Ki Aarti in Hindi

 

Saraswati Mata Ki Aarti – सरस्‍वती जी को विद्या की देवी भी कहा जाता है। वह हमें विद्या प्रदान करती है। इसके साथ सरस्‍वती जी संगीत, कला, वाणी, मातृत्व, आध्यात्मिकता, ज्ञान, ग्रंथ, मन्त्र, तंत्र आदि की देवी है। सरस्‍वती जी वीणा वादन करती है। जैसा कि आप हमेशा उनको तस्‍वीर में देखते है। वसंत पंचमी पर सरस्‍वती जी की पूजा की जाती है। सरस्‍वती पूजा के साथ सरस्‍वती जी की आरती की जाती है। हम आपको यहां सरस्‍वती जी की आरती के बारे में बताने जा रहे, जिसे पढ़कर आप उनकी आरती कर सकते हैै।

 

जय सरस्वती माता – Saraswati Mata Ki Aarti

 

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
जय सरस्वती माता॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
जय सरस्वती माता॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
जय सरस्वती माता॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
जय सरस्वती माता॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
जय सरस्वती माता॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥
जय सरस्वती माता॥

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

॥बोलो सरस्‍वती माता की जय॥

 

ॐ जय वीणे – Saraswati Mata Ki Aarti

 

ॐ जय वीणे वाली, मैया जय वीणे वाली
ऋद्धि-सिद्धि की रहती, हाथ तेरे ताली
ऋषि मुनियों की बुद्धि को, शुद्ध तू ही करती
स्वर्ण की भाँति शुद्ध, तू ही माँ करती॥

ज्ञान पिता को देती, गगन शब्द से तू
विश्व को उत्पन्न करती, आदि शक्ति से तू॥

हंस-वाहिनी दीज, भिक्षा दर्शन की
मेरे मन में केवल, इच्छा तेरे दर्शन की॥

ज्योति जगा कर नित्य, यह आरती जो गावे
भवसागर के दुख में, गोता न कभी खावे॥

॥बोलो सरस्‍वती माता की जय॥

 

मॉं सरस्‍वती जी के मंत्र

 

* ॐ श्री श्री महा सरस्वती देवी भगवती नम:।।

 

* या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

 

* ॐ ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नमः।
ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः।।

 

* वद वद वाग्वादिनी स्वाहा।।

 

* ॐ सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम्।
हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु में ॐ।।

 

* सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।

 

Saraswati Pooja – विधि विधान के अनुसार मॉं सरस्वती जी की पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र, प्रसाद और दान

 

Saraswati Puja – मॉं सरस्‍वती की सरल पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, प्रसाद और दान

 

Saraswati Vandana :- 8 सुमधुर सरस्वती वंदना गाकर करें माँ सरस्वती को प्रसन्न

 

मॉं सरस्‍वती आरती के कुछ महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

प्र.1 मां सरस्वती को क्या प्रसाद चढ़ाया जाता है?

उ. बसंत पंचमी के दिन शाही केसरिया भात (पीले रंग के मीठे चावल) का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा चने की दाल का हलवा, सूजी का पीले रंग का हलवा या फिर कोई मीठी चीज जो पीले रंग की हो जैसे बेसन या बूंदी के लड्डू आदि भी मां को भोग लगा सकते हैं।

 

प्र.2 सरस्वती माता को क्या चढ़ाएं?

उ. मॉंं सरस्‍वती जी काे पीला रंग अच्‍छा लगता है। आप मां सरस्वती को पीले चंदन और केसर का तिलक लगाएं। पीले या फिर सफेद रंग के फूलों को मां पर अर्पित किया जाता है, पीले रंग की साज-सज्जा की जाती है और पीले रंग के चावल माता को भोग लगाया जाता हैं। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीले चावल बेहद अच्छे लगते हैं। आप पीली बूंदी का भोग भी लगा सकते है।

 

प्र.3 बुद्धि की देवी कौन है?

उ.सरस्वती जी को विद्या, संगीत और बुद्धि की देवी भी कहा गया है।

 

प्र.4 विद्या प्राप्ति के लिए कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

उ. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः।

वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।

सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने,

विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

 

प्र.5 सरस्वती जी का दूसरा नाम क्या है?

उ. सरस्वती देवी को अन्य नाम जैसे शारदा, वीणावादिनी, वीणापाणि, भारती, हंसवाहिनी आदि कई नामों से जाना जाता है।

 

प्र.6 देवी सरस्‍वती जी के पति कौन है?

उ. देवी सरस्‍वती जी के पति भगवान ब्रह्मा जी है।

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

 

2 thoughts on “Saraswati Mata Ki Aarti :- मैया जय सरस्वती माता, ॐ जय वीणे वाली, मैया जय वीणे वाली..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: