Shitala Mata Chalisa – जय-जय-जय श्री शीतला भवानी। जय जग जननि सकल गुणधानी॥
Shitala Chalisa Lyrics in Hindi
Shri Shitala Chalisa
देवी शीतला माता, जिन्हें माता शीतला या शीतला देवी के नाम से भी जाना जाता है, स्वास्थ्य और कल्याण की देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। ऐसा माना जाता है कि वह व्यक्तियों को विभिन्न बीमारियों और व्याधियों से बचाने की शक्ति रखती है। इस लेख में, हम शीतला माता की चालीसा, मंत्र, चालीसा पढ़ने के फायदे आदि के बारे में बता रहे जिसे पढ़कर आप शीतला माता की उपासना कर सकते हैं।
श्री शीतला चालीसा
॥ दोहा॥
जय जय माता शीतला, तुमहिं धरै जो ध्यान।
होय विमल शीतल हृदय, विकसै बुद्धी बल ज्ञान॥
घट-घट वासी शीतला, शीतल प्रभा तुम्हार।
शीतल छइयां में झुलई, मइयां पलना डार॥
॥ चौपाई॥
जय-जय-जय श्री शीतला भवानी।
जय जग जननि सकल गुणधानी॥1॥
गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित।
पूरण शरदचंद्र समसाजित॥2॥
विस्फोटक से जलत शरीरा।
शीतल करत हरत सब पीड़ा॥3॥
मात शीतला तव शुभनामा।
सबके गाढे आवहिं कामा॥4॥
शोक हरी शंकरी भवानी।
बाल-प्राणक्षरी सुख दानी॥5॥
शुचि मार्जनी कलश करराजै।
मस्तक तेज सूर्य सम साजै॥6॥
चौसठ योगिन संग में गावैं।
वीणा ताल मृदंग बजावै॥7॥
नृत्य नाथ भैरौं दिखलावैं।
सहज शेष शिव पार ना पावैं॥8॥
धन्य धन्य धात्री महारानी।
सुरनर मुनि तब सुयश बखानी॥9॥
ज्वाला रूप महा बलकारी।
दैत्य एक विस्फोटक भारी॥10॥
घर घर प्रविशत कोई न रक्षत।
रोग रूप धरी बालक भक्षत॥11॥
हाहाकार मच्यो जगभारी।
सक्यो न जब संकट टारी॥12॥
तब मैंय्या धरि अद्भुत रूपा।
कर में लिये मार्जनी सूपा॥13॥
विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्हो।
मूसल प्रमाण बहुविधि कीन्हो॥14॥
बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा।
मैय्या नहीं भल मैं कछु कीन्हा॥15॥
अबनहिं मातु काहुगृह जइहौं।
जहँ अपवित्र वही घर रहि हो॥16॥
अब भगतन शीतल भय जइहौं।
विस्फोटक भय घोर नसइहौं॥17॥
श्री शीतलहिं भजे कल्याना।
वचन सत्य भाषे भगवाना॥18॥
पूजन पाठ मातु जब करी है।
भय आनंद सकल दुःख हरी है॥19॥
विस्फोटक भय जिहि गृह भाई।
भजै देवि कहँ यही उपाई॥20॥
कलश शीतलाका सजवावै।
द्विज से विधीवत पाठ करावै॥21॥
तुम्हीं शीतला, जगकी माता।
तुम्हीं पिता जग की सुखदाता॥22॥
तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी।
नमो नमामी शीतले देवी॥23॥
नमो सुखकरनी दु:खहरणी।
नमो- नमो जगतारणि धरणी॥24॥
नमो नमो त्रलोक्य वंदिनी।
दुखदारिद्रक निकंदिनी॥25॥
श्री शीतला , शेढ़ला, महला।
रुणलीहृणनी मातृ मंदला॥26॥
हो तुम दिगम्बर तनुधारी।
शोभित पंचनाम असवारी॥27॥
रासभ, खर , बैसाख सुनंदन।
गर्दभ दुर्वाकंद निकंदन॥28॥
सुमिरत संग शीतला माई,
जाही सकल सुख दूर पराई॥29॥
गलका, गलगन्डादि जुहोई।
ताकर मंत्र न औषधि कोई॥30॥
एक मातु जी का आराधन।
और नहिं कोई है साधन॥31॥
निश्चय मातु शरण जो आवै।
निर्भय मन इच्छित फल पावै॥32॥
कोढी, निर्मल काया धारै।
अंधा, दृग निज दृष्टि निहारै॥33॥
बंध्या नारी पुत्र को पावै।
जन्म दरिद्र धनी होइ जावै॥34॥
मातु शीतला के गुण गावत।
लखा मूक को छंद बनावत॥35॥
यामे कोई करै जनि शंका।
जग मे मैया का ही डंका॥36॥
भगत ‘कमल’ प्रभुदासा।
तट प्रयाग से पूरब पासा॥37॥
ग्राम तिवारी पूर मम बासा।
ककरा गंगा तट दुर्वासा॥38॥
अब विलंब मैं तोहि पुकारत।
मातृ कृपा कौ बाट निहारत॥39॥
पड़ा द्वार सब आस लगाई।
अब सुधि लेत शीतला माई॥40॥
॥ दोहा॥
यह चालीसा शीतला, पाठ करे जो कोय।
सपनें दुख व्यापे नही, नित सब मंगल होय॥
बुझे सहस्र विक्रमी शुक्ल, भाल भल किंतू।
जग जननी का ये चरित, रचित भक्ति रस बिंतू॥
——–♦———
शीतला माता के मंत्र
*ॐ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः
* वन्देऽहंशीतलांदेवीं रासभस्थांदिगम्बराम्।
मार्जनीकलशोपेतां सूर्पालंकृतमस्तकाम्।।
* शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।
——–♦———
शीतला माता चालीसा का पाठ कैसे करें?
- माता शीतला की पूजा करने के लिए शुक्रवार(यह दिन शीतला माता का दिन है) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्नान करने के पश्चात माता शीतला के लिए भोग बनाएँ आप भोग में पुआ या पूड़ी और सब्ज़ी शामिल कर सकते है।
- अगर घर के पास शीतला मंदिर हो तो वहाँ चल जाए या फिर घर में ही चालीसा पाठ करें।
- अगर आप मंदिर जा रहे हैं तो माता शीतला को जल चढ़ाएँ और शृंगार के रूप में उन्हें रोली हल्दी या मेहंदी अर्पित करें।
- घर में पूजा स्थल पर चौकी पर कपड़ा बिछाकर उनकी एक मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- अब उनके सामने आसनी बिछा कर बैठ जाए।
- फिर शृंगार के रूप में उन्हें रोली हल्दी या मेहंदी अर्पित करें।
- माता के सामने आटे के दीपक में घी डालकर रुई की बाती लगा दे और माता के आह्वान की प्रार्थना करें।
- अपने बनाए गए प्रसाद को माँ को अर्पित करें और माता को अगरबत्ती या धूप दिखाकर उनके चालीसा का पाठ करना शुरू करें।
- पाठ करने के पश्चात माता का आशीर्वाद ले।
- अब चढ़ाए गए प्रसाद में से कुछ हिस्सा अपने तथा अपने परिवार के लोगों में बाटें।
शीतला माता चालीसा पढ़ने के फायदे
माता शीतल को रोग नाशिनी देवी के रूप में पूजा जाता है, खास करके जिन लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याएँ या अधिक बीमार होने की तकलीफ होती है वह भक्त इस चालीसा के पाठ से कुछ ही दिनों में अपनी परेशानियों से राहत पाते हैं। जो भी शीतला माता की चालीसा पढ़ता है उस पर सदैव शीतला माता की कृपा बनी रहती है। व्यक्ति माता शीतला चालीसा को सच्चे और साफ मन से पढ़ कर एक रोग मुक्त जीवन एवं कष्ट रहित जीवन का आशीर्वाद पा सकते हैं।
——–♦———
श्री शीतला चालीसा के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्र.1 शीतला माता का भोग क्या है?
उ. शीतला माता को बासी पुआ, पूड़ी, दाल भात और मिठाई का भोग लगाया जाता है।
प्र.2 शीतला माता किसकी कुलदेवी है?
उ. क्षत्रिय जाति (कुम्हार, गुर्जर, जाट, यादव,राजपूत, आदि) की कुल देवी शीतला माता है।।
प्र.3 शीतला माता का दिन कौन सा होता है?
उ. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और होली से आठवें दिन को शीतला अष्टमी होती है। इस दिन माता शीतला की विधि विधान से पूजा करने के साथ ही व्रत भी रखा जाता है।
प्र.4 शीतला माता का मंत्र क्या है?
उ. ”शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।
प्र.5 शीतला माता का प्रतीक चिन्ह क्या है?
उ. शीतला माता की चारों भुजाओं में सफाई का प्रतीक चिन्ह के रूप में झाड़ू, घड़ा, सूप और कटोरा सुशोभित होते हैं। शीतला माता की सवारी गधा है, जो उन्हें गंदे स्थानों की तरफ ले जाती है।
Our Website –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में
Shitala Chalisa Hindi Lyrics
Shitala Chalisa Ka Paath
Shitala Chalisa Likha Hua
शीतला चालीसा का पाठ
शीतला चालीसा पाठ
मां शीतला चालीसा
श्री शीतला चालीसा
श्री शीतला चालीसा पाठ
Chalisa Shitala
Shitala Chalisa Bataiye
Shitala Chalisa Dijiye
Shitala Chalisa Likh Kar
Shitala Chalisa Padhne Wala
Likha Hua Shitala Chalisa
Man Shitala Ki Chalisa
चालीसा शीतला चालीसा
शीतला माता चालीसा
Shitala Devi Chalisa
Shitala Mata Ka Chalisa
Shitala Shitala Mata Ki Chalisa
Mata Rani Ki Chalisa
Shitala Chalisa De Do
Shitala Chalisa Dijiye Shitala Chalisa
Shitala Chalisa Shitala
Maa Shitala Chalisa Pdf