Gayatri Mata Ki Aarti – जयति जय गायत्री माता, आदि शक्ति तुम अलख निरञ्जन, जग पालन कर्त्री, ज्ञान दीप और श्रद्धा की बाती
Gayatri Aarti Lyrics in Hindi
Mata Gayatri Aarti
परमात्मा की अनेक शक्तियाँ जिनके कार्य और गुण अलग-अलग हैं। उन शक्तियों में गायत्री माता का स्थान बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। वह मनुष्य को सद्बुद्धि की प्रेरणा देती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु, महेश अपनी आराध्य देवी भी गायत्री को ही मानते है। गायत्री पूजा के बाद आरती की जाती है। आरती किए बिना पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती है। हम यहां आपको माता गायत्री जी की आरती के बारे में बताने जा रहे इसे पढ़कर या गाकर आप माता गायत्री जी की पूजा संपन्न कर सकते हैं और मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
जय गायत्री माता – गायत्री माता जी की आरती
जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
आदि शक्ति तुम अलख निरञ्जन, जग पालन कर्त्री।
दुःख, शोक, भय, क्लेश, कलह दारिद्रय दैन्य हर्त्री॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
ब्रह्म रुपिणी, प्रणत पालिनी, जगतधातृ अम्बे।
भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
भयहारिणि भवतारिणि अनघे, अज आनन्द राशी।
अविकारी, अघहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
कामधेनु सत् चित् आनन्दा, जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती शक्ति, तुम सावित्री सीता॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
ऋग्, यजु, साम, अथर्व, प्रणयिनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्त्रार, सुषुम्ना, शोभा गुण गरिमे॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
स्वाहा, स्वधा,शची, ब्रह्माणी, राधा, रुद्राणी।
जय सतरुपा, वाणी, विघा, कमला, कल्याणी॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
जननी हम है, दीन, हीन, दुःख, दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत, तऊ बालक है तेरे॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
स्नेह सनी करुणामयी माता, चरण शरण दीजै।
बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव, द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
तुम समर्थ सब भाँति तारिणी, तुष्टि,पुष्टि त्राता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
॥जयति जय गायत्री माता…॥
॥ बोलो श्री गायत्री माता जी की जय॥
————♦————-
आरती श्री गायत्री जी की – आरती गायत्री माता की
आरती श्री गायत्री जी की॥
ज्ञान दीप और श्रद्धा की बाती,
सो भक्ति ही पूर्ती करै जहं घी की।
आरती श्री गायत्री जी की॥
मानस की शुचि थाल के ऊपर,
देवी की जोति जगै, जहं नीकी।
आरती श्री गायत्री जी की॥
शुद्ध मनोरथ के जहां घण्टा,
बाजैं करैं पूरी आसहु ही की।
आरती श्री गायत्री जी की॥
जाके समक्ष हमें तिहूँ लोक कै,
गद्दी मिलै तबहूं लगै फीकी।
आरती श्री गायत्री जी की॥
संकट आवैं न पास कबौ तिन्हें,
सम्पदा औ सुख की बनै लीकी।
आरती श्री गायत्री जी की॥
आरती प्रेम सो नेम सों करि,
ध्यावहिं मूरति ब्रह्म लली की।
आरती श्री गायत्री जी की॥
॥ बोलो श्री गायत्री माता जी की जय॥
————♦————-
गायत्री माता जी के मंत्र
* ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
* ॐ एक दृष्टाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात्॥
* ॐ नारायण विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु: प्रचोदयात्॥
* ॐ पंचवक्त्राय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्॥
* ॐ महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि । तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥
————♦————-
गायत्री माता जी की आरती के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्र.1 असली गायत्री मंत्र कौन सा है?
उ. ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
प्र.2 गायत्री मंत्र कौन पढ़ सकता है?
उ. गायत्री मंत्र को कोई भी पढ़ सकता है।
प्र.3 गायत्री माता का दिन कौन सा होता है?
उ. धार्मिक कथाओं के अनुसार, माता गायत्री का जन्म श्रावण पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए श्रावण पूर्णिमा के दिन गायत्री जयंती मनायी जाती है।
प्र.4 गायत्री की सिद्धि करके मनुष्य क्या कर सकता है?
उ. भगवान् मनु का कथन है— ब्रह्मजी ने तीनों वेदों का सार तीन चरण वाला गायत्री मन्त्र निकाला है। गायत्री से बढ़कर पवित्र करने वाला और कोई मन्त्र नहीं है। जो मनुष्य नियमित रूप से तीन वर्ष तक गायत्री जप करता है, वह ईश्वर को प्राप्त करता है।
प्र.5 गायत्री माता को कैसे प्रसन्न करें?
उ. माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप श्रद्धा पूर्वक किया जाता है।
Our Website –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में
Gayatri Aarti
Iskcon Gayatri Aarti
Gayatri Aarti Iskcon Pdf
Gayatri Mata Ki
Gayatri Aarti Iskcon Hindi
Gayatri Iskcon Aarti
Gayatri Mata Gayatri Mata
Gayatri Mata Ki Aarti
Jai Jai Gayatri Mata Aarti
Gayatri Aarti Lyrics
Gayatri Aarti Pdf
Gayatri Aarti Iskcon
गायत्री माता की आरती लिखित में
गायत्री महारानी नमो नमो आरती
Gayatri Aarti In Hindi Iskcon
गायत्री आरती Iskcon Pdf
गायत्री माता आरती Pdf
गायत्री माता की आरती PDF
गायत्री माता की आरती Lyrics
Gayatri Mata Aarti
गायत्री माता की आरती चालीसा
गायत्री आरती इन हिंदी
गायत्री माता की सुबह की आरती