Santoshi Mata Chalisa – संतोषी माता चालीसा – बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार। ध्यान धरत ही होत नर
Santoshi Mata Chalisa Lyrics in Hindi
Santoshi Mata Chalisa PDF
संतोषी माता संतोष, क्षमा, खुशी और आशा की देवी हैं। संतोषी माता की पूजा से आपके जीवन में सर्वांगीण संतुष्टि वापस आ जाती है। हिंदू धर्म के पवित्र क्षेत्र में, देवी मां की दिव्यता को विभिन्न भजनों और प्रार्थनाओं के माध्यम से सम्मानित और मनाया जाता है। संतोषी चालीसा, संतोषी माता को समर्पित एक चालीस छंद वाली प्रार्थना है। ऐसी ही एक भक्तिपूर्ण अभिव्यक्ति है “संतोषी चालीसा”, एक काव्यात्मक रचना जो परोपकारी माँ संतोषी में भक्ति और विश्वास के सार को समाहित करती है। इस प्रार्थना को भक्तिपूर्वक पढ़ने से व्यक्ति को संतुष्टि प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस लेख में, संतोषी माता की चालीसा, मंत्र, चालीसा पढ़ने के फायदे आदि के बारे में बता रहे जिसे पढ़कर आप संतोषी माता की अराधना कर सकते हैं।
संतोषी माता चालीसा
॥ दोहा ॥
बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार।
ध्यान धरत ही होत नर दुःख सागर से पार॥
भक्तन को सन्तोष दे सन्तोषी तव नाम।
कृपा करहु जगदम्ब अब आया तेरे धाम॥
॥ चौपाई ॥
जय सन्तोषी मात अनूपम।
शान्ति दायिनी रूप मनोरम॥1॥
सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा।
वेश मनोहर ललित अनुपा॥2॥
श्वेताम्बर रूप मनहारी।
माँ तुम्हारी छवि जग से न्यारी॥3॥
दिव्य स्वरूपा आयत लोचन।
दर्शन से हो संकट मोचन॥4॥
जय गणेश की सुता भवानी।
रिद्धि- सिद्धि की पुत्री ज्ञानी॥5॥
अगम अगोचर तुम्हरी माया।
सब पर करो कृपा की छाया॥6॥
नाम अनेक तुम्हारे माता।
अखिल विश्व है तुमको ध्याता॥7॥
तुमने रूप अनेकों धारे।
को कहि सके चरित्र तुम्हारे॥8॥
धाम अनेक कहाँ तक कहिये।
सुमिरन तब करके सुख लहिये॥9॥
विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी।
कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी॥10॥
कलकत्ते में तू ही काली।
दुष्ट नाशिनी महाकराली॥11॥
सम्बल पुर बहुचरा कहाती।
भक्तजनों का दुःख मिटाती॥ 12॥
ज्वाला जी में ज्वाला देवी।
पूजत नित्य भक्त जन सेवी॥13॥
नगर बम्बई की महारानी।
महा लक्ष्मी तुम कल्याणी॥14॥
मदुरा में मीनाक्षी तुम हो।
सुख दुख सबकी साक्षी तुम हो॥15॥
राजनगर में तुम जगदम्बे।
बनी भद्रकाली तुम अम्बे॥ 16॥
पावागढ़ में दुर्गा माता।
अखिल विश्व तेरा यश गाता॥17॥
काशी पुराधीश्वरी माता।
अन्नपूर्णा नाम सुहाता॥18॥
सर्वानन्द करो कल्याणी।
तुम्हीं शारदा अमृत वाणी॥19॥
तुम्हरी महिमा जल में थल में।
दुःख दारिद्र सब मेटो पल में॥20॥
जेते ऋषि और मुनीशा।
नारद देव और देवेशा॥21॥
इस जगती के नर और नारी।
ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी॥22॥
जापर कृपा तुम्हारी होती।
वह पाता भक्ति का मोती॥23॥
दुःख दारिद्र संकट मिट जाता।
ध्यान तुम्हारा जो जन ध्याता॥24॥
जो जन तुम्हरी महिमा गावै।
ध्यान तुम्हारा कर सुख पावै॥25॥
जो मन राखे शुद्ध भावना।
ताकी पूरण करो कामना॥26॥
कुमति निवारि सुमति की दात्री।
जयति जयति माता जगधात्री॥27॥
शुक्रवार का दिवस सुहावन।
जो व्रत करे तुम्हारा पावन॥28॥
गुड़ छोले का भोग लगावै।
कथा तुम्हारी सुने सुनावै॥29॥
विधिवत पूजा करे तुम्हारी।
फिर प्रसाद पावे शुभकारी॥30॥
शक्ति-सामरथ हो जो धनको।
दान-दक्षिणा दे विप्रन को॥31॥
वे जगती के नर औ नारी।
मनवांछित फल पावें भारी॥32॥
जो जन शरण तुम्हारी जावे।
सो निश्चय भव से तर जावे॥33॥
तुम्हरो ध्यान कुमारी ध्यावे।
निश्चय मनवांछित वर पावै॥34॥
सधवा पूजा करे तुम्हारी।
अमर सुहागिन हो वह नारी॥35॥
विधवा धर के ध्यान तुम्हारा।
भवसागर से उतरे पारा॥36॥
जयति जयति जय संकट हरणी।
विघ्न विनाशन मंगल करनी॥37॥
हम पर संकट है अति भारी।
वेगि खबर लो मात हमारी॥38॥
निशिदिन ध्यान तुम्हारो ध्याता।
देह भक्ति वर हम को माता॥39॥
यह चालीसा जो नित गावे।
सो भवसागर से तर जावे॥40॥
॥ दोहा ॥
संतोषी माँ के सदा बंदहूँ पग निश वास।
पूर्ण मनोरथ हो सकल मात हरौ भव त्रास॥
————♦————-
संतोषी माता जी के मंत्र
* श्री संतोषी देव्व्ये नमः
* जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः
* ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः
* ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः
* ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः
* ॐ ललिताये नमः
* ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः
————♦————-
श्री संतोषी चालीसा का पाठ कैसे करें?
- संतोषी चालीसा का पाठ करने से पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान करके साफ़ सुथरे वस्त्र धारण करें।
- अब एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा कर, उस पर माता संतोषी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- सबसे पहले माता संतोषी की फूल, रोली, धूप, दीप आदि से पूजा अर्चना करें।
- माता को गुड़ व चने का भोग लगाएं।
- अब संतोषी चालीसा का पाठ शुरू करें।
- अब प्रसाद को आप ग्रहण करें और सभी में बॉंटे।
संतोषी माता चालीसा पढ़ने के फायदे
- मां संतोषी चालीसा का रोज पाठ करने से संतोषी मां की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।
- संतोषी माता की चालीसा का पाठ करने से मन को आनंद, शांति और समृद्धि का अनुभव होता है।
- माता संतोषी चालीसा को पढ़ने से समस्त संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है।
- संतोषी चालीसा का नियमित पाठ करने से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उसके सभी कार्य सफल होते हैं।
- संतोषी माता चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और सकारात्मक विचार उन्पन्न होते हैं।
- श्री संतोषी चालीसा पढ़ने से भय समाप्त होता है।
————♦————-
मां संताषी चालीसा के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्र.1 संतोषी माता की पूजा में क्या क्या लगता है?
उ. मां संतोषी को सिंदूर, अक्षत, फूल और माला चढ़ाई जाती है और संतोषी माता को भोग में चना और गुड़ चढ़ाना शुभ माना जाता है, साथ ही केला भी चढ़ाना चाहिए।
प्र.2 संतोषी माता को क्या पसंद है?
उ. व्रत करने वाले को गुड़ व चने का भोग माता को अर्पित करना चाहिए क्योंकि माता संतोषी को गुड़ व चने का भोग अत्यंत प्रिय है। प्रसाद के रूप में इसे खुद भी खाना चाहिए।
प्र.3 संतोषी माता को कौन सा रंग पसंद है?
उ. ऐसा माना जाता है कि लाल और पीले वस्त्र संतोषी माता को पसंद हैं। इसलिए सुहागिन महिलाओं को मुख्य रूप से इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।
प्र.4 संतोषी माता के व्रत में शाम को क्या खाएं?
उ. शुक्रवार व्रत के दिन खट्टे फल और सब्जी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। शाम में एक समय भोजन ग्रहण करना चाहिए। आप इस दिन फल, दूध, गुड़, चना और हलवा आदि का सेवन कर सकते हैं।
प्र.5 संतोषी माता व्रत में कौन से फल खा सकते हैं?
उ. खट्टे फलों को छोड़कर आप कोई भी फल खा सकते हैं।
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
Santoshi Mata Chalisa Hindi Lyrics
Santoshi Mata Chalisa Ka Paath
Santoshi Mata Chalisa Likha Hua
संतोषी माता चालीसा का पाठ
श्री संतोषी माता चालीसा
श्री संतोषी माता चालीसा पाठ
Chalisa Santoshi Mata Chalisa
Santoshi Mata Chalisa Bataiye
Santoshi Mata Chalisa Dijiye
Santoshi Mata Chalisa Likh Kar
Santoshi Mata Chalisa Padhne Wala
Likha Hua Santoshi Mata Chalisa
Man Santoshi Mata Ki Chalisa
चालीसा संतोषी माता चालीसा
संतोषी माता माता चालीसा
Santoshi Mata Devi Chalisa
Santoshi Mata Mata Ka Chalisa
Santoshi Mata Mata Ki Chalisa
Santoshi Mata Chalisa De Do
Santoshi Mata Chalisa Dijiye Santoshi Mata Chalisa
Santoshi Mata Chalisa Santoshi Mata
Maa Santoshi Mata Chalisa Pdf
Santoshi Mata Chalisa Hindi Lyrics